PGI Chandigarh Recruitment 2026: DEO भर्ती नोटिस जारी, बिना फीस के आवेदन करें

PGI Chandigarh Recruitment 2026: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान रखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है PGI चंडीगढ़ (PGIMER) ने Data Entry Operator (DEO) पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती में खास बात ये है कि कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी आप फ्री में आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी

इस भर्ती को PGIMER चंडीगढ़ के वायरोलॉजी विभाग द्वारा निकाला गया है।
ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जा रही है।

  • पद का नाम: Data Entry Operator (DEO)
  • नौकरी स्थान: चंडीगढ़
  • संगठन: PGIMER
  • आवेदन मोड: ऑफलाइन

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो ये डेट जरूर नोट कर लें:

  • आवेदन शुरू: 02 अप्रैल 2026
  • अंतिम तिथि: 15 अप्रैल 2026

इसके बाद कोई फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन फीस (सबके लिए फ्री)

इस भर्ती में सभी कैटेगरी के लिए अच्छी खबर है:

  • General / OBC / EWS: ₹0
  • SC / ST / PwD: ₹0

यानी किसी को भी आवेदन फीस नहीं देनी होगी।

PGI Chandigarh Vacancy Official Notification

योग्यता और सैलरी

अगर आप सोच रहे हैं कि आप eligible हैं या नहीं, तो ये देखें:

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन जरूरी
  • साथ में कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए

सैलरी: लगभग ₹19,600 प्रति माह

आयु सीमा

  • न्यूनतम उम्र: 18 साल
  • अधिकतम उम्र: 30 साल

सटीक आयु की गणना नोटिफिकेशन के अनुसार मानी जाएगी।

PGI Chandigarh Vacancy Application Form

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

इस भर्ती में चयन का तरीका काफी सरल रखा गया है:

  • सबसे पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग होगी
  • फिर इंटरव्यू लिया जाएगा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • अंत में मेडिकल टेस्ट

PGI Official Website

आवेदन कैसे करें (Offline Process)

  • सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें
  • अपना पूरा बायोडाटा (CV) तैयार करें
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की कॉपी लगाएं
  • पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाएं
  • लिफाफे पर लिखें:
    “Application for Recruitment of Data Entry Operator”

इसके बाद फॉर्म इस पते पर भेजें:
Department of Virology, Room No. 608, Research Block-A, PGIMER, Chandigarh

Leave a Comment